उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल कुंजापुरी मेले में करेंगे प्रतिभाग

50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में होंगे शामिल, नरेंद्रनगर के सामुदायिक भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

टिहरी/नरेंद्र नगर(दिलीप शर्मा): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को टिहरी गढ़वाल जनपद के नरेंद्रनगर क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह दोपहर 12:50 बजे कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे नरेंद्रनगर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां आयोजित 50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला-2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मेले से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मेले में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री सामुदायिक भवन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी गतिविधियों का प्रमुख आयोजन है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button