उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऑपरेशन प्रहार के तहत ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले चार लोगों के वाहन सीज

यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर शिकंजा, पुलिस अधिनियम के तहत तीन अन्य व्यक्तियों पर भी कार्रवाई

ऋषिकेश, 11 अक्टूबर(दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत तीन अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने के मामले पकड़े और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।

नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें मीरानगर, आईडीपीएल निवासी पवन थापा, दुर्गा मंदिर आईडीपीएल निवासी गौरव तोमर, गुमानीवाला कैनाल रोड निवासी अरविंद कंडारी और काली की ढाल निवासी विनोद शामिल हैं। इनके विरुद्ध नशे में वाहन चलाने के संबंध में कार्रवाई की गई तथा संबंधित वाहनों को सीज किया गया।

इसके अलावा, आईडीपीएल के आमबाग क्षेत्र निवासी अरविंद के वाहन संख्या UK14TB-1158 को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

पुलिस अधिनियम के तहत तीन व्यक्तियों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत भी तीन व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इनमें आईडीपीएल निवासी हरदेश जायसवाल, काली की ढाल निवासी रोहित और भट्टोवाला, गुमानीवाला निवासी दिनेश पोखरियाल शामिल हैं।

ऋषिकेश पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button