उत्तराखंडऋषिकेश

मालवीय नगर में रूम मीटिंग के जरिए जनता से रूबरू हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

ऋषिकेश, 12 अक्टूबर(दिलीप शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मालवीय नगर में रूम मीटिंग का आयोजन किया गया। वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पूजा गौड़ के आवास पर आयोजित बैठक में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को शासन की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। बीते 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आधार है। रूम मीटिंग जैसे आयोजनों से लोगों की अपेक्षाओं, विचारों और समस्याओं को करीब से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, विनीता वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, कल्पना राजपूत, जयराम, सरस्वती देवी, बीडी भट्ट, वीरा नेगी, रुक्मणी भट्ट, विमल पवार, कमल चतुर्वेदी, सतपाल राजपूत, मीनाक्षी कश्यप, रीना सिंह, तुलसी, सरिता नौटियाल, शुभम रावत, प्रतिमा रावत, कृष्णा रावत और आदर्श भटनागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button