



ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान एवं नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने सीवर लाइन निर्माण, आस्था पथ और त्रिवेणी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आम नागरिकों, श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा का ध्यान रखने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता राजेश रावत सहित कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।





