उत्तराखंडहरिद्वार

हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि से मिले डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

संतों का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और जनसेवा की प्रेरणा देता है : डॉ. अग्रवाल

हरिद्वार,(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचकर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उन्हें स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।

डॉ. अग्रवाल ने स्वामी जी के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य और उनका मार्गदर्शन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना तथा जनसेवा के लिए नई प्रेरणा प्रदान करता है। संत-महात्माओं के आशीर्वचन समाज को धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन व्यक्ति को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के साथ ही समाज और जनकल्याण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी देता है।

इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

Related Articles

Back to top button