उत्तराखंडऋषिकेश

बाबा केदारनाथ के दरबार में पहुंचे मेयर शंभू पासवान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

केदारनाथ धाम में विधि-विधान से किए दर्शन, ऋषिकेश सहित समस्त उत्तराखंड की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए की प्रार्थना

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): मेयर शंभू पासवान ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ के चरणों में शीश नवाकर समस्त उत्तराखंड प्रदेश एवं ऋषिकेश क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान बाबा केदारनाथ धाम से जुड़ी है। बाबा केदारनाथ की असीम कृपा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर विकास, खुशहाली एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।

Related Articles

Back to top button