
ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर शहर के बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और खरीदारी करने पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
डॉ. अग्रवाल के निजी आवास पर भी सुबह से ही क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए पहुंचना लगा रहा। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उमंग और आपसी प्रेम का पर्व है। यह अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की।



