उत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वाल

राज्य स्थापना दिवस पर खो-खो प्रतियोगिता में मुनिकीरेती का दबदबा

बालक वर्ग में पूर्णानंद स्टेडियम और बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय सौरखंड की टीम रही विजेता, 15 टीमों ने किया प्रतिभाग

नई टिहरी, 8 नवंबर(दिलीप शर्मा): राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में सुमन इंटर कॉलेज, चम्बा में जिला स्तरीय ओपन बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले की कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें बालक वर्ग की 10 और बालिका वर्ग की पांच टीमें शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खेलो इंडिया सेंटर, मुनिकीरेती की टीम उपविजेता रही।

बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय सौरखंड, प्रतापनगर की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि खेलो इंडिया सेंटर, मुनिकीरेती की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button