उत्तराखंडऋषिकेशराज्य स्थापना दिवस

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से अस्तित्व में आया उत्तराखंड : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

राज्य स्थापना दिवस पर रायवाला में आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, कहा- विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए सभी को निभानी होगी जिम्मेदारी

ऋषिकेश/रायवाला(दिलीप शर्मा): उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला स्थित श्री उत्तम फार्म, बसंती माता चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने राज्य आंदोलनकारियों को माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके संघर्ष और योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वह स्वयं भी राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके अथक प्रयासों और संघर्षों के फलस्वरूप आज उत्तराखंड को अपनी अलग पहचान और स्वतंत्र राज्य के रूप में गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। राज्य निर्माण के समय आंदोलनकारियों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यही राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी पार्वती रतूड़ी, वीरा देवी, लीला शर्मा, रोशनी कुकरेती एवं सुभागा कुकरेती मौजूद रहीं।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम मनराल, मातवर सिंह पवार, गैणा सिंह, हीरा दानु, बीरबल नेगी, भारत बिष्ट, महेश्वर प्रसाद, प्रेम सिंह नेगी, जयवीर सिंह और गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button