कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा निरंतर अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज एक अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी एवं विक्रय करते हुए किया गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश प्रदीप राणा के अनुसार ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार रहेगा जारी

ऋषिकेश, 31 मई : प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है | उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में द्वारा थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को उच्चाधिकारीगणों के आदेश –निर्देशो से अवगत कराते हुए अपने- अपने क्षेत्र मे उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 31.05.2025 को चीता पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र डक वाली रोड निकट बस अड्डा से 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुए वाहन संख्या UK14-0489 स्कूटी डियो रंग काला से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त – 1- अभियुक्त वंश पुत्र विजेन्द्र जाटव निवासी पुरानी जाटव बस्ती रेलवे रोड थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र0-21 बर्ष ।
अभियुक्त से बरामद माल – 1- 42 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब इम्परियल ब्लू वाहन संख्या UK14-0489 स्कूटी डियो रंग काला से परिवहन करते हुये ।
पुलिस टीम –
1- का0 1733 मिथिलेश प्रसाद 2– का0 1057 पूरन जोशी









