उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश/देहरादून,31अगस्त 2025(मीडिया सेल)-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी/विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हाट बाजार श्यामपुर क्षेत्र से एक युवक को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

अभियान की पृष्ठभूमि –

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कठोर कार्यवाही करें। आदेश के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान चलाते हुए तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी।

गिरफ्तारी की कार्यवाही –

दिनांक 31 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने हाट बाजार श्यामपुर, ऋषिकेश में चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

  • गिरफ्तार अभियुक्त –

नाम : विकास चौहान

पिता : सुरेश चौहान

पता : ग्राम कादरपुर नानू, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ.प्र.)

हाल पता : कैनाल रोड, गली नं. 01, गुमानीवाला, थाना ऋषिकेश, जिला देहरादून

आयु : 19 वर्ष

बरामदगी –

  • 48 कैन गौडफादर बियर

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आपराधिक इतिहास –

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम –

कानि. 568 अनुयाग तोमर

कानि. 03 विजेंद्र पुंडीर

ऋषिकेश पुलिस का संदेश –

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button