
देहरादून : उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का कैंसर के कारण मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली मे देहांत हो गया।
स्वर्गीय केवल खुराना 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, ट्रेनिंग के दौरान ऋषिकेश कोतवाली मे उन्होंने अपनी सेवा दी, अपने कार्यों से उन्होंने ऋषिकेश वासियों के दिल मे विशेष स्थान बनाई थी, इसके बाद वे जिला देहरादून मे एसपी के पद पर रहे इसके बाद एसपी टिहरी के पद पर भी कार्य किया। वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी।
वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे उनके पिता का टेंट का व्यवसाय व साहित्यकार भी रहे हैं। उन्हें राज्य के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिना जाता था। जहाँ वे स्वाभाव से मृदुभाषी एवं मजाकिया थे वहीं अपने कार्य के प्रति अनुससित और अपराधियों के लिए कठोर अधिकारी थे।









