उत्तराखंडउपहारऋषिकेश

नगर निगम सोसाइटी की ओर से मेयर संभू पासवान ने किया उपहार वितरण

सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य राकेश परछा, सोसाइटी अध्यक्ष विनोद कुमार और सचिव राजेंद्र गर्ग रहे उपस्थित

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा)19 अक्टूबर : नगर निगम सोसाइटी की ओर से आज निगम परिसर मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम ऋषिकेश के मेयर संभू पासवान द्वारा सोसाइटी की तरफ से कर्मचारियों को उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य  राकेश परछा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी अध्यक्ष  विनोद कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव राजेंद्र गर्ग द्वारा किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर निगम के कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना था।

मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न अंग हैं, जिनकी मेहनत से नगर की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सदैव अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी नगर निगम कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की पहचान है, और सफाई कर्मचारी इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों को सोसाइटी की ओर से उपहार भेंट किए गए और सामूहिक फोटो सत्र के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button