उत्तराखंड

क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करने से मचा हड़कंप 

घटना बडासु रुद्रप्रयाग जिले की है

रुद्रप्रयाग / बडासु, 07 जून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बडासु मे क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं, सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को नुक्सान पहुंचा है साथ ही हेलीकाप्टर के पंख को भी नुक्सान पहुंचा है। राज्य सरकार की तरफ से आधिकारीक बयान में कह अगया है, ” सीईओ यूकाडा द्वारा जानकारी दी गई है कि क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है। बाकी सटल ऑपरेशन तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button