उत्तराखंडऋषिकेश

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के शव को 72 घन्टे के लिए शिनाख्त हेतु रखा गया एम्स अस्पताल की मोर्चरी मे 

देहरादून / ऋषिकेश,02 जुलाई : आज दिनांक 02.07.2025 को समय 11.00 बजे 112 कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आम बाग गली न0-01 के निर्माणाधीन बिल्डिंग के पीछे एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पत्थर की रोड़ी के उपर पड़ा हुआ है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के पीछे मुँह के बल पत्थर की रोड़ी के उपर चित अवस्था मे पड़ा था तथा जिसके मुँह व शरीर पर पत्थर की रोड़ी घुसने के कारण चोट के निशान थे और पत्थर की रोड़ी शरीर से चिपकी हुई थी अचेत व्यक्ति के मुँह से खून निकल रहा था ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह व्यक्ति उपर से गिरा है ।मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन एवं मौके की फोटो ग्राफी एवं वीडियो ग्राफी की गयी प्रथम दृष्टया मोके का निरीक्षण करने से पाया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु निर्माणाधीन अपार्टमेन्ट जिसमे वर्तमान मे कोई निर्माण कार्य नही चल रहा है के उपरी मंजिल से गिरकर हुई है । मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि यहां पर शाम के समय भांग का नशा करने के लिए कुछ लोग आते –जाते रहते हैं क्योंकि यहां आस- पास के खाली प्लाटों मे भांग के काफी पौधे खडे हैं ,मौके पर अज्ञात व्यक्ति के पहने कपड़ो की जेब से कोई भी आई0डी0 मौके पर बरामद नही हुई जिस कारण उक्त व्यक्ति की शिनाख्त नही हो पायी है तथा मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्तियों से अज्ञात व्यक्ति के बारे मे शिनाख्त हेतु पूछताछ की गयी तो कोई भी उक्त व्यक्ति की पहचान नही कर पाया मृतक व्यक्ति के शव का मौके पर ही पंचायनामा मुर्तिव कर शव को पहचान हेतु एम्स अस्पताल की मोर्चरी मे 72 घन्टे के लिए रखवाया गया है । कोतवाल प्रदीप राणा ने कहा कि उक्त व्यक्ति के बारे मे कोई भी जानकारी हो तो थाना ऋषिकेश को अवगत कराने का कष्ट करें ।

Related Articles

Back to top button