Blog

पॉजिटिव थिंकिंग डे पर दिल्ली में परमार्थ निकेतन का विशेष योग शिविर

नई दिल्ली/ऋषिकेश, 13 सितम्बर– पॉजिटिव थिंकिंग डे के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश द्वारा दिल्ली के वसंत विहार स्थित आर्य समाज मंदिर में राजनयिकों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सुश्री गंगा नन्दिनी ने किया, जबकि अध्यक्षता परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं साध्वी भगवती सरस्वती ने की।

शिविर में यूरोप, एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के राजनयिकों ने सहभागिता की।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने योग को “ग्रीन योग” के रूप में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “योग हमारी भीतर की श्वास को धरती की श्वास से जोड़ने की कला है।” उन्होंने “एक पौधा यमुना के नाम” अभियान की शुरुआत कर नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण पर बल दिया।

साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि आंतरिक परिवर्तन से ही बाहरी परिवर्तन संभव है। सकारात्मक सोच, प्राणायाम और ध्यान जीवन में सामंजस्य और करुणा जगाते हैं।

राजनयिकों ने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति और वसुधैव कुटुम्बकम् के संदेश का जीवंत अनुभव बताया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति हेतु शांति मंत्र एवं प्रार्थना के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button