उत्तराखंडऋषिकेशमेला

लायंस दीपावली मेले ने सजाई रौनक — रोशनी, उमंग और सेवा का संगम

एस.बी.एम. इंटर कॉलेज मैदान में दीपावली से पूर्व उमड़ा उत्सव का सैलाब

ऋषिकेश, ( दिलीप शर्मा ) : दीपों के पर्व दीपावली से पूर्व लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा आयोजित लायंस दीपावली मेला 2025 ने शहर को रोशनी, उमंग और खुशियों से सराबोर कर दिया।

11 अक्टूबर को एस.बी.एम. इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित इस रंगारंग मेले में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर को एक पारिवारिक उत्सव स्थल का रूप दे दिया।

खरीदारी, स्वाद और मनोरंजन का संगम

 

सजे-धजे स्टॉलों पर खरीदारी और पारंपरिक सजावट ने दीपावली की तैयारी को नई चमक दी। महिलाओं ने आभूषण, सजावटी वस्तुएँ और हस्तनिर्मित सामान की खरीदारी कर दीपावली की तैयारियाँ पूरी कीं, वहीं बच्चों ने झूलों, ट्रैंपोलिन और गेम ज़ोन का भरपूर आनंद उठाया। स्वादिष्ट व्यंजनों की महक और मधुबन इवेंट्स द्वारा सजाई गई आकर्षक सेल्फी वॉल्स ने मेले को और जीवंत बना दिया।

 

विशिष्ट अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक  प्रीतम सिंह, अति विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर शम्भू पासवान, तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं श्रीवास ग्रुप के एम.डी. कमल कांत मलिक रहे।

मेले का शुभारंभ दिवंगत लायंस सदस्य मोहित गनेरीवाला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र

 

शाम को आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली और देहरादून की मॉडल्स ने पारंपरिक परिधानों में शालीन रैंपवॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया।
बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों ने मंच को रोशन कर दिया।

 

मंच संचालन की जिम्मेदारी दिल्ली की एंकर दीक्षा चौधरी एवं क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कुशलता से निभाई।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बटोरे पुरस्कार

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया —

सोलो डांस (जूनियर): दिशी राजपूत (प्रथम), मिशिका (द्वितीय), नायसा जैन (तृतीय)

सोलो डांस (सीनियर): नोविका पाल (प्रथम), ध्रुव (द्वितीय), ऋषभ (तृतीय)

ग्रुप डांस: मयंक आर्ट ग्रुप (प्रथम), बी अट्रैक्शन ग्रुप (द्वितीय), निधीशा श्रेष्ठा (तृतीय)

हेल्दी बेबी शो: ईशावी (प्रथम), रुबानी (द्वितीय), विवान अरोड़ा (तृतीय)

फैंसी ड्रेस: “बुके गर्ल” निधि शर्मा (प्रथम), अर्णव शर्मा (द्वितीय), आरोही राजपूत (तृतीय)

सेवा और करुणा का भी दिया संदेश

मेले में मानवता और सेवा की भावना को भी मूर्त रूप दिया गया।

क्लब द्वारा एक ज़रूरतमंद परिवार के दो दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर और ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे कार्यक्रम ने समाजसेवा की मिसाल पेश की।

लकी ड्रा में बांटे गए आकर्षक पुरस्कार

रात ढलते-ढलते जब मैदान रोशनी, संगीत और हंसी से गूंज उठा, तो ऐसा लगा मानो दीपावली पहले ही ऋषिकेश में उतर आई हो। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकिल, द्वितीय एलईडी टीवी, तृतीय रेफ्रिजरेटर, चतुर्थ वाशिंग मशीन, और पंचम पुरस्कार कॉइरफ़िट मैट्रेस रहे।

उपस्थित रहे अनेक गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर देहरादून से लालचंद शर्मा, जयेंद्र रमोला, राकेश सिंह मियाँ सहित लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के संस्थापक ललित मोहन मिश्र, अध्यक्ष विनीत चावला, सचिव शिवम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, विकास ग्रोवर, जगमीत सिंह, रजत भोला, विनोद बिष्ट, आशु डंग, नवीन गांधी, कमल नारंग और प्रदीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लायंस दीपावली मेला 2025 ने ऋषिकेश को न केवल दीपों की रौशनी से, बल्कि एकता, सेवा और संस्कारों की उजास से भी आलोकित कर दिया

Related Articles

Back to top button