ऋषिकेश। भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष में 3 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए एम्स में यूरोलाॅजी विभाग के हेड डाॅ. अंकुर मित्तल ने बताया कि आम लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह एम्स के गेट नंबर 2 से आस्था पथ पर जन जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उक्त विषय पर ही शनिवार को ही यूरोलाॅजी ओपीडी में सुबह 10 बजे से पब्लिक अवरनेस और संस्थान के गेट नंबर एक में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जायेगा। जबकि काॅलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से भी अंगदान के प्रति जन जागरूकता लायी जायेगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
अपराध का स्वरूप बदला, कानून हुआ और सख्त; बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं : कुसुम कंडवाल
September 19, 2026
मधुबन आश्रम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री राधा रानी जन्मोत्सव मनाया श्री राधे
September 19, 2026
Check Also
Close
-
शिव-शक्ति की भव्य प्रस्तुति ने मोहा श्रद्धालुओं का मनSeptember 19, 2026



