उत्तराखंडऋषिकेश

सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना पड़ा भारी, तीन गिरफ्तार

देहरादून/ऋषिकेश – गंगानगर क्षेत्र के चामुंडा मंदिर के पास स्थित सार्वजनिक पार्क में शराब का सेवन कर रहे तीन युवकों को ऋषिकेश पुलिस ने रंगे हाथों पकड़कर हिरासत में ले लिया। इन युवकों की हरकतों से राहगीरों और खासतौर पर महिलाओं को असुविधा हो रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई की।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने तीनों को पकड़कर थाने लाया और उनके खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए उन्हें भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम व विवरण इस प्रकार हैं:

1. विशाल कश्यप पुत्र पदम कश्यप, निवासी गंगानगर चामुंडा मंदिर, थाना ऋषिकेश, उम्र 24 वर्ष।

2. जितेन्द्र भारद्वाज पुत्र स्व. विरेन्द्र सिंह भारद्वाज, निवासी मकान नंबर 80, गंगानगर चामुंडा मंदिर, थाना ऋषिकेश, उम्र 30 वर्ष।

3. सन्जू चौहान पुत्र स्व. मुन्ना सिंह चौहान, निवासी मकान नंबर 368, गंगानगर चामुंडा मंदिर, थाना ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष।

ऋषिकेश पुलिस ने साफ किया कि इस तरह की सार्वजनिक अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button