उत्तर प्रदेशजन्मदिनलखनऊ

मायावती ने मनाया 70वां जन्मदिन, 2027 में बहुमत से सरकार बनाने का दावा

ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन, चुनाव अकेले लड़ने के फैसले को दोहराया

उत्तरप्रदेश/लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित बसपा के राज्य मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। कार्यक्रम में मायावती ने पार्टी की वैचारिक दिशा और नीतियों को समेटे ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन भी किया।

अपने संबोधन में मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बसपा अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

मायावती ने बहुजन समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और पार्टी की नीतियों पर भरोसा बनाए रखें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बसपा विधानसभा सहित किसी भी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों की रक्षा करते हुए बहुजन समाज के हितों को सर्वोपरि रखना है। आगामी चुनावों में जनता का समर्थन बसपा को निर्णायक भूमिका में लाएगा।

Related Articles

Back to top button