उत्तराखंडऋषिकेशखेल

मेयर शंभू पासवान ने किया अन्तर्महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) 30 अक्टूबर : पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय अन्तर्महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को मेयर शंभू पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उद्घाटन सत्र में मेयर पासवान ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 29 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक एम.एस. रावत सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button