गंगा में लापता महिला की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

मुनिकीरेती, (ऋषिकेश) 24 अगस्त- रविवार सुबह थाना मुनिकीरेती पुलिस को सूचना मिली कि शीशम झाड़ी स्थित नारायण स्वामी आश्रम के पास गंगा नदी में एक महिला बह गई है। सूचना मिलते ही ढालवाला से SDRF की एक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि संबंधित महिला कुछ दिनों से लापता थी और पास के ही एक होटल में ठहरी हुई थी। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह सामने आया कि महिला कुछ दिन पहले तड़के गंगा में स्नान के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद वापस होटल नहीं लौटी। यही संदेह है कि महिला नदी की तेज धारा में बह गई। महिला के आधार कार्ड के अनुसार महिला का नाम हिना सुकेतु मजिठिया पत्नी सुकेतु मजिठिया है जो ग्रांट रोड़ मुंबई महाराष्ट्र है।
महिला के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे और SDRF की टीम लगातार उन्हें जानकारी देती रही। गंगा का जलस्तर इन दिनों काफी ऊंचा होने से खोज अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। SDRF टीम ने पशुलोक बैराज और भीमगोड़ा बैराज तक संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
SDRF अधिकारियों का कहना है कि नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण खोज कार्य में कठिनाई आ रही है, फिर भी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है। इसके साथ ही, पूर्व में गंगा में डूबे अन्य व्यक्तियों की भी खोजबीन अभियान के दौरान की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा के ऊंचे जलस्तर को देखते हुए स्नान व नहाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और निर्धारित सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें।









