उत्तराखंडऋषिकेशसम्मानित

उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं मंच संचालन के लिए डॉ. सुनील दत्त थपलियाल सम्मानित

लोक भवन नैनीताल में महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के शिक्षक डॉ. सुनील दत्त थपलियाल को उत्तराखंड में उत्कृष्ट शैक्षणिक, साहित्यिक, सामाजिक योगदान तथा प्रभावशाली मंच संचालन एवं भाषण शैली के लिए महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा लोक भवन, नैनीताल में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सेना के ऑपरेशन सिंदूर सहित देश रक्षा के विभिन्न अभियानों में बहादुरी और कर्तव्यपरायणता का परिचय देने वाले सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर वर्षों से साहित्यिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं शासन-प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट मंच संयोजन और उद्घोषणा के लिए डॉ. सुनील दत्त थपलियाल को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. थपलियाल ने अपने कार्यों से पूरे उत्तराखंड में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के वरिष्ठतम प्रवक्ता लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने भी डॉ. थपलियाल को उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक, शैक्षणिक, सामाजिक योगदान तथा उत्कृष्ट मंच संचालन एवं भाषण शैली के लिए सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने इस सम्मान के लिए सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक एवं समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button