उत्तराखंडलव जिहाद

लव जिहाद का शिकार होकर घर से भागी युवती के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिखाई सख्ती 

ऋषिकेश, देवनगरी ऋषिकेश मे लव जिहाद का मामला, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश की एक 19 वर्षीय युवती को उत्तर प्रदेश का एक समुदाय विशेष के लड़के ने सोशियल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसा कर उसे बीते रविवार को घर से भागने के लिए उकसाया तथा उसे पुणे बुलाया। युवती बीते 4 दिनों तक भटकती रही। पीड़िता के परिजनों की गुमशुदगी की तहरीर पर ऋषिकेश पुलिस ने युवती को लोकेशन के आधार पर सतर्कता दिखाते हुए खोज लिया। युवती को कल मुम्बई के पास से बरामद कर उसे ऋषिकेश लाया गया।

मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सहित एसपी देहात तथा एसओ ऋषिकेश से फोन पर वार्ता करते हुए युवती को सोशियल मीडिया पर लव जिहाद में फंसाने के आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि देवभूमि की युवतियों को किसी ने भी लव जिहाद का निशाना बनाया तो उसकी खैर नही होगी। आज सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाये है, साथ ही प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि युवती के घर से भागने के दिन से ही वह ऋषिकेश पुलिस के राडार में थी तथा अब उसके सकुशल बरामद होने के बाद आयोग में युवती की काउंसलिंग कराई जाएगी।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में परिजनों की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों की पूरीतरह निगरानी करें, तथा साथ ही उनके दैनिक जीवन की जानकारी लेते रहे।

Related Articles

Back to top button