उत्तराखंडहादसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने पहुंचे ज्योर्तिमठ, घटना स्थल का किया हवाई निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 में से 50 लोगों को सर्च और रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी 5 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है

चमोली, 01 मार्च : आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने ज्योर्तिमठ पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 में से 50 लोगों को सर्च और रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी 5 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको ज्योतिर्मठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। आवश्कता पड़ने पर हायर सेंटर  रेफर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आर्मी हास्पिटल में उपचाराधीन मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खोज एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से पूरा  किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि कल 6 बजे करीब माणा के निकट हिमस्खलन हुआ और बीआरओ के 57 मजदूर जो कंटेनरों में रहते थे जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे। मौजूद 55 मजदूरों के हिमस्खलन की चपेट में आने के उपरान्त आईटीबीपी, सेना द्वारा तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 04 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनमें से 4 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ने आईटीबीपी और आर्मी द्वारा किए गए रेस्क्यू अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अति अनुभवी एनडीआरएफ की 28 सदस्यीय टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है अति शीघ्र बाकि मजदूरों को जल्द रेस्क्यू किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसी.एम.ओ. एम.एस. खाती मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button