उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

पति द्वारा दहेज हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ऋषिकेश, 24 नवंबर (दिलीप शर्मा) : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में मृतका सोनी के पति सुमित पुत्र विनोद, निवासी जाटव बस्ती, रेलवे रोड, ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था और सक्रिय प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उसे पुराना रेलवे स्टेशन क्षेत्र से दबोच लिया।

घटना का विवरण

दिनांक 19 नवंबर 2025 को वादी उमेश कुमार निवासी चन्द्रेश्वर नगर ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री सोनी की मृत्यु उसके पति सुमित व ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर दी गई शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के कारण हुई।
तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 522/2025, धारा 80(2) BNS में मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाने पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी, परन्तु अभियुक्त लगातार स्थान बदलकर छिपता रहा। इस दौरान तैनात मुखबिर ने सूचना दी कि सुमित पुराना रेलवे स्टेशन के पास जाते हुए दिखाई दिया है और फरार होने की फिराक में है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दिनांक 23 नवंबर 2025 को समय 16:40 बजे पुलिस ने अभियुक्त सुमित को पुराने रेलवे स्टेशन मंदिर के पास खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को विधि अनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 निखिलेश बिष्ट

2. का0 697 रूपेश कुमार

Related Articles

Back to top button