
ऋषिकेश, 27 दिसंबर (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी जी की जयंती के अवसर पर ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी जी के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों में नवगठित उत्तराखंड राज्य को सशक्त दिशा देने का कार्य किया। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी समाज और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, कपिल गुप्ता, चेतन शर्मा, दिनेश पयाल, प्रो मंडल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, रमेश शर्मा एवं गणेश रावत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजपाल रावत, नीलम चमोली, दीपक बिष्ट, जीतेन्द्र पाल पाठी, नरेंद्र राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी जी के आदर्शों पर चलने एवं उनके बताए मार्ग को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।









