उत्तराखंडऋषिकेशशिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश: अवादा फाउंडेशन की निदेशक रितु पटवारी ने विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट

दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा सशक्तिकरण के प्रयासों की विधायक ने की सराहना

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : अवादा फाउंडेशन की निदेशक रितु पटवारी ने बुधवार को ऋषिकेश विधायक  पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान पटवारी ने फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में संचालित किए जा रहे शैक्षिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।

रितु पटवारी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के दूरस्थ 100 पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए वर्चुअल क्लासरूम स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही 565 सरकारी विद्यालयों में कंटेंट ब्रॉडकास्टिंग तथा यूट्यूब आधारित शिक्षण प्रणाली लागू की गई है, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अवादा फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा मॉडल से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहे हैं।
विधायक ने फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button