उत्तराखंडऋषिकेशसत्यापन

आदर्शग्राम-कुम्हारवाड़ा में चला सत्यापन अभियान

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 10 मकान मालिकों पर ₹1 लाख का जुर्माना

ऋषिकेश, 31 अगस्त- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने रविवार को आदर्शग्राम एवं कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मकान मालिकों और किरायेदारों की जांच की गई।

दो टीमें बनीं, 120 घरों की जांच

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस ने दो टीमें गठित कीं, जिनमें कुल 22 अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। इन टीमों ने क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान करीब 120 घरों की जांच की गई।

83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान

सत्यापन अभियान के दौरान 10 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर पुलिस ने 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए ₹1,00,000 का जुर्माना माननीय न्यायालय के माध्यम से वसूल किया।

15 मकान मालिकों से ₹3,750 की वसूली

इसी क्रम में 81 पुलिस अधिनियम के तहत 15 मकान मालिकों के चालान कर ₹3,750 की धनराशि वसूली गई।

अभियान जारी रहेगा

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button