ऋषिकेश पुलिस का नशे पर प्रहार: 142 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
देहरादून रोड जंगलात बैरियर और डक वाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज

ऋषिकेश, 3 जुलाई(दिलीप शर्मा): जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऋषिकेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 142 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया। इसी दौरान 2 जुलाई को देहरादून रोड जंगलात बैरियर तथा डक वाली रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की गई।
पहले मामले में नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश निवासी श्रीमती कृष्णा (50 वर्ष) को 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 268/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में अपर गंगा नगर, गली नंबर-11, ऋषिकेश निवासी निशांत चौहान (39 वर्ष) को 90 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 269/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी
- श्रीमती कृष्णा के कब्जे से 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब।
- निशांत चौहान के कब्जे से 90 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब।
पुलिस टीम
कार्रवाई को सफल बनाने में कांस्टेबल अंगेश्वर, अमित राणा, दिनेश कामली तथा अंकुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब, चरस, स्मैक, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










