उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसमीक्षा बैठक

टिहरी में सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा, निष्क्रिय सचिवों के मूल्यांकन के निर्देश

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में कंप्यूटरीकरण, एमपैक्स, डेयरी समितियों और जन औषधि केंद्रों की प्रगति पर की समीक्षा

नई टिहरी, 03 जुलाई(दिलीप शर्मा): जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली, कंप्यूटरीकरण की प्रगति तथा विभिन्न सहकारी योजनाओं के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए एमपैक्स (MPACS), डेयरी एवं अन्य सहकारी समितियों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के संचालन, नवीनीकरण और लेन-देन व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्देश दिए कि जिन सहकारी समितियों के सचिव प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके कार्यों का नियमित मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकुशलता के आधार पर वेतन निर्धारण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सहकारी समितियों को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, नाबार्ड के के.एन. शुक्ला, नरेंद्रपाल सिंह चौहान, राजेश रतूड़ी, डेयरी प्रबंधक प्रेमचंद, राहुल गैरोला सहित जिला सहकारी विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button