स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक श्रमिकों की जांच, एम्स के चिकित्सकों ने दिए परामर्श
ब्यासी में आयोजित हुआ निशुल्क मेडिकल कैम्प, एम्स व रिज्यूवेन कंपनी का सहयोग

ऋषिकेश, 11 जुलाई 2025 – ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के श्रमिकों के लिए एम्स ऋषिकेश द्वारा ब्यासी क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक परामर्श व दवाएं वितरित की गईं।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने मौके पर पहुँचकर श्रमिकों को चिकित्सीय सलाह दी। जनरल मेडिसिन, डेंटल, विजन, ईसीजी, हेमोग्लोबिन आदि की जांचें की गईं।
टेलिमेडिसिन विभाग के प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि शिविर में एम्स के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों व रिज्यूवेन कंपनी की तकनीकी टीम ने सहयोग किया।
पूर्व में एम्स और रेल विकास निगम के बीच हुए एमओयू के तहत यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रजत शर्मा, डॉ. विवेक सिंह मलिक, डॉ. ख्याति गुप्ता सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों का सहयोग रहा।









