उत्तराखंडपुलिस बुलेटिनमुनि की रेती

कांवड़ मेला सुरक्षा में बड़ी सफलता : टिहरी पुलिस ने वाहन चोर गैंग किया गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक और स्कूटी बरामद

कप्तान आयुष अग्रवाल का शानदार नेतृत्व तेरी पुलिस की मेहनत रंग लाई 

टिहरी / मुनिकीरेती (ऋषिकेश),13 जुलाई 2025-कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में मुनिकीरेती थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हवाई मोड़ तपोवन क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में चला ऑपरेशन, वाहन चोर गैंग पर कसा शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर कांवड़ वेश में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, असलाह, मादक पदार्थों की तस्करी एवं वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तपोवन चौकी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपी – दिल्ली के रहने वाले तीन शातिर अपराधी

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी पहचान इस प्रकार है:

तरुण पुत्र जयभगवान (उम्र 23 वर्ष)

प्रहलाद पुत्र बीरपाल (उम्र 20 वर्ष)

अंकित उर्फ टीनू पुत्र धर्मवीर (उम्र 21 वर्ष)

तीनों आरोपी शौक पूरे करने और खर्च चलाने के लिए मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

बरामदगी – हरियाणा, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई गाड़ियाँ

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई चार दुपहिया वाहन बरामद की हैं:

स्प्लेंडर बाइक – सोनीपत, हरियाणा से चोरी

स्प्लेंडर बाइक – बागपत, उत्तरप्रदेश से चोरी

स्प्लेंडर बाइक – ज्वालापुर, हरिद्वार से चोरी

एक्टिवा स्कूटी – मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल से चोरी

कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे, गैंग बनाकर करते थे वारदात

आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, हरिद्वार, बागपत और सोनीपत के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, छिनैती और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। खासकर अंकित उर्फ टीनू पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

चोरी में इस्तेमाल वाहन – बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर और एक्टिवा से करते थे मूवमेंट

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए वाहनों का नंबर प्लेट हटा कर कांवड़ वेश में घूमते और नए इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे, ताकि पुलिस को शक न हो।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही

इस सफलता के लिए गठित टीम में शामिल अधिकारी व जवानों की सराहना की जा रही है:

प्रदीप चौहान – प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती

प्रवीन रावत – चौकी प्रभारी तपोवन

उपनिरीक्षक सचिन पुण्डीर

उपनिरीक्षक दीपक रावत

हेड कांस्टेबल धर्मपाल, शिव कुमार

कांस्टेबल कपिल

एसएसपी का संदेश: सुरक्षा के लिए हर स्तर पर सतर्क है टिहरी पुलिस

एसएसपी श्री आयुष अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान जनपद टिहरी को अपराधमुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button