उत्तराखंडपुलिस बुलेटिनलक्ष्मण झूला

नीलकंठ मेला क्षेत्र में पेय पदार्थ विक्रेताओं पर पुलिस की कड़ी नजर

खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर पुलिस कर रही सघन जांच, बाहर से आए दुकानदारों का हो रहा सत्यापन

लक्ष्मणझूला (पौड़ी), 14 जुलाई 2025 – श्रावण मास में नीलकंठ कांवड़ मेले के दौरान थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पेय एवं खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के नेतृत्व में गठित टीमों ने नीलकंठ पैदल मार्ग, बाघखाला तिराहा से मोनी बाबा तिराहा तक लगे ठेले और दुकानें चेक कीं। इन स्थानों पर जलजीरा, नींबू पानी तथा अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की गई।

थानाध्यक्ष पैथवाल ने बताया कि मेले में बाहरी क्षेत्रों से आए दुकानदारों और कामगारों का मौके पर सत्यापन किया जा रहा है ताकि मिलावटी पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी खाद्य मानकों के अनुसार पेय पदार्थों की जांच कर रही है।

 

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिनव शर्मा, विनोद चमोली, हेड कांस्टेबल मनोहरी, राजबीर, भगत, राजीव कवि, पंकज, विजेंद्र, देवेश आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान मेले की अवधि तक लगातार जारी रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य और पेय सामग्री उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Back to top button