उत्तराखंडऋषिकेश

नवजात शिशु झाड़ियां में मिला, पुलिस ने समय रहते पहुंच कर कराया एम्स में भर्ती

 

ऋषिकेश, 24 जुलाई 2025 – कोतवाली ऋषिकेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 05:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि आईडीपीएल क्षेत्र में हॉकी ग्राउंड के समीप सड़क किनारे एक पोल के पास झाड़ियां में एक नवजात शिशु पढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आईडीपीएल विनय शर्मा मय चीता पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर एक नवजात शिशु झाड़ियां में लावारिस अवस्था में मिला, जिसे तत्परता दिखाते हुए तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार शिशु का जन्म लगभग 2 से 3 घंटे पूर्व हुआ है।

पुलिस द्वारा नवजात शिशु के परिजनों अथवा उसे झाड़ियां में छोड़ने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटा जा रही है।

यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो कृपया कोतवाली ऋषिकेश के नंबर 94111112815 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

कोतवाली पुलिस ऋषिकेश

Related Articles

Back to top button