उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

फरार वारंटी की गिरफ्तारी: ऋषिकेश पुलिस की त्वरित कार्यवाही 

ऋषिकेश पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा फरार वह वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है

देहरादून / ऋषिकेश 24 जुलाई 2025 – कोतवाली ऋषिकेश से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार फरार व लंबित वारंटी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक फरार वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर दबिश दे रही है।

दिनांक 23.7.2025 को पुलिस टीम द्वारा नई जाटव बस्ती ऋषिकेश में दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार  वारंटी का विवरण

  •  नामराजकुमार
  •  पिता कानाम रूपचंद
  • निवासी – नई जाता बस्ती थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून
  •  उम्र 43 वर्ष 

 गिरफ्तारी संबंधित वाद विवरण –

  •  वाद संख्या: 498/2022
  •  मुं0अ0सं0: 489/ 2022
  •  धारा: 135 विद्युत अधिनियम

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक मनीष पवार

2. कांस्टेबल 697 रूपेश कुमार

Related Articles

Back to top button