अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस का सख्त अभियान, तीन तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब व वाहन बरामद
ऋषिकेश पुलिस का अभियान रहेगा लगातार जारी

देहरादून / ऋषिकेश, 26 जुलाई 2025– कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेश के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय टीमें गठित कर चैकिंग व दबिश अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के अंतर्गत 25 व 26 जुलाई 2025 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों—ज्योति पब्लिक स्कूल के समीप गली, गोलचक्कर आईडीपीएल एवं आशुतोष नगर ऋषिकेश—में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी स्कूटी वाहनों से शराब का अवैध परिवहन कर रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब एवं वाहन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
1. अमन शर्मा, पुत्र श्री सुधीर कुमार शर्मा, निवासी: गली नंबर 09, शीशमझाड़ी, थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र: 34 वर्ष
2. नीरज, पुत्र मुकेश सिंह, निवासी: 22 चन्द्रेश्वर नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र: 22 वर्ष
3. सौरभ प्रजापति, पुत्र श्री हरकेश सिंह, निवासी: गली नंबर 6, बैटरी फार्म, खदरी खड़कमाफ, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र: 22 वर्ष
बरामद माल:
- अभियुक्त अमन शर्मा से:
▪ 45 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब - अभियुक्त नीरज से:
▪ 90 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब
▪ वाहन संख्या UK14J-6067 (स्कूटी सुजुकी एक्सेस) - अभियुक्त सौरभ प्रजापति से:
▪ 48 हाफ बोतल IMPERIAL BLUE
▪ वाहन संख्या UK14A-7734 (स्कूटी मेस्ट्रो)
अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई:
उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही, अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही:
इस सफलता में निम्न पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही:
▪ कानि0 697 रुपेश कुमार
▪ कानि0 138 मोहकम सिंह
▪ कानि0 434 पुष्पेन्द्र राणा
▪ कानि0 1375 अंगेश्वर कुमार
▪ कानि0 171 कुन्दन चन्द
▪ हेड कानि0 342 अमित राणा
▪ कानि0 388 कमलेश कुमार
▪ कानि0 568 अनुयाग तोमर
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस की यह तत्परता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखने और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु एक सराहनीय प्रयास है। पुलिस की यह कार्यशैली आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करती है।









