कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध शराब तस्करी/ विक्रय करते हुये किया गिरफ्तार
देहरादून / ऋषिकेश, 24 जून : कोतवाली ऋषिकेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन मे थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मगणो को उच्चाधिकारी गणो के आदेश –निर्देशो से अवगत कराते हुए अपने- अपने क्षेत्र मे उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 23.06.2025 को पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र काँम्पलेक्स ग्रीन चिल्ली श्यामपुर ऋषिकेश से 01 अभियुक्त विजय कुमार पुत्र श्री गोकुल लाल निवासी ग्राम चोपता थाना रूद्रप्रयाग जनपद रूद्रप्रयाग हाल कर्मचारी होटल ग्रीन चिल्ली श्यामपुर जनपद ऋषिकेश उम्र- 26 वर्ष को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्त अनुज रावत पुत्र श्री करण सिंह रावत निवासी ग्रीन चिल्ली श्यामपुर मौके से फरार हो गया था अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त अनुज रावत उक्त अभियोग मे बांछित अभियुक्त है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*1- अभियुक्त विजय कुमार पुत्र श्री गोकुल लाल निवासी ग्राम चोपता थाना रूद्रप्रयाग जनपद रूद्रप्रयाग हाल कर्मचारी होटल ग्रीन चिल्ली श्यामपुर जनपद ऋषिकेश उम्र- 26 वर्ष । *
*2- बांछित अभियुक्त अनुज रावत पुत्र श्री करण सिह रावत निवासी ग्रीन चिल्ली श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून ।
*अभियुक्त से बरामद माल*
=================
*1- 10 पेटी अंग्रेजी शराब क्रमशः 218 पव्वे व 100 हाफ इम्परियल ब्लू ,मैकडब्लस न0-01,रायल स्टैग,ब्लैन्डर प्राईट, अवैध अंग्रेजी शराब ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0-02/2025 धारा 60 (1) आब0 अधि0 चालानी थाना ऋषिकेश । (अभि0 विजयकुमार)
*पुलिस टीम*
*1- उ0नि0 योगेश चन्द खुमरियाल
*3-हे0कानि0 342 अमित राणा
*3-हे0कानि0 213 नरेन्द्र सिह
*3-कानि0 440 शेखर सैनी










