उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में मानवता का महादान: 149वां रक्तदान कर बचाई दो जिंदगियां

ऋषिकेश,13 अगस्त- सेवा और त्याग की मिसाल कायम करते हुए वीरादेवी प्रेमसिंह बिष्ट रक्तसेवा ऋषिकेश के प्रमुख समाजसेवी, हरिद्वार लोकसभा सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद राजेंद्र प्रेमसिंह बिष्ट ने 12 अगस्त मंगलवार को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में अपने जीवन का 149वां रक्तदान किया। उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल निवासी महिला पुष्पादेवी के लिए डबल एसडीपी पैक (डबल जम्बो पैक) रक्तदान कर उन्हें जीवनदान दिया।

मानवता की इस श्रृंखला में उनके छोटे भाई अक्षत भट्ट भी शामिल हुए, जिन्होंने 11 वर्षीय बालक कृष्णा के लिए डबल एसडीपी पैक रक्तदान कर नई उम्मीद जगाई। भाइयों के इस निःस्वार्थ कार्य ने न केवल दो जिंदगियों को संबल दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में रक्तदान के प्रति प्रेरणा का माहौल बनाया।

रक्तदान के बाद राजेंद्र प्रेमसिंह बिष्ट ने कहा
रक्तदान सबसे बड़ा उपहार है जो बिना किसी भेदभाव के किसी का जीवन बचा सकता है। हम सभी को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए।”

स्थानीय समाजसेवी और रक्तसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बिष्ट और भट्ट भाइयों के इस योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में निःस्वार्थ सेवा की परंपरा को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button