एम्स ऋषिकेश में नाट्य प्रस्तुति के जरिए बताया स्तनपान का महत्व

ऋषिकेश, 12 अगस्त- एम्स ऋषिकेश में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जनजागरूकता के लिए पब्लिक टॉक, क्विज, पोस्टर व स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समापन अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माताओं, तीमारदारों व आमजन को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल सप्ताहभर तक सीमित न रहकर वर्षभर जारी रहना चाहिए। उन्होंने स्तनपान को बढ़ावा देने हेतु संस्थागत स्तर पर निगरानी समिति गठन और मिल्क बैंक की स्थापना पर जोर दिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में तरन्नुम अहमद प्रथम, प्राची द्वितीय, रजनी तृतीय व मुस्कान राठी को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्टोन पेंटिंग में रजनी प्रथम, रिया रतूड़ी द्वितीय और शालिनी सिंह तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









