उत्तराखंडऋषिकेशथाना दिवस

थाना दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, 22 लोगों ने रखी अपनी बात 

 

ऋषिकेश 01 सितम्बर- थाना कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने आज दिनांक 01 सितम्बर 2025 को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

थाना दिवस के दौरान लगभग 22 फरियादियों ने पुलिस के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने अधिकतर शिकायतों का तुरंत समाधान किया, जिससे उपस्थित लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उन्हें शीघ्र कार्रवाई कर निपटाने का आश्वासन दिया गया।

थाना दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को पुलिस स्तर पर प्राथमिकता के साथ सुनना और समाधान करना है। इससे फरियादियों को इधर-उधर चक्कर काटने की बजाय एक ही स्थान पर न्याय व राहत मिल सके।

कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि थाना दिवस जैसी पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करती है। लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button