ऋषिकेश, 04 सितम्बर – आध्यात्मिक उन्नति और जनकल्याण के उद्देश्य से शिव शक्ति गुरु गोरखनाथ धूना धाम, रंगपुरी नई दिल्ली के महंत डॉ. योगी मदन नाथ के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय विशेष आध्यात्मिक शिविर का आयोजन इंदिरा निकुंज, ऋषिकेश में किया जा रहा है। यह शिविर 5 से 7 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7:00 से 9:00 बजे तथा शाम 3:00 से 5:00 बजे तक चलेगा।
साधना, ध्यान और चक्र हीलिंग से साधकों को मिले दिव्य अनुभव
महंत डॉ. योगी मदन नाथ ने बताया कि शिविर के दौरान साधकों को ब्रह्मांड ऊर्जा, ध्यान, साधना, योग और चक्र हीलिंग की विशेष विधियां कराई जा रही हैं। पहले ही दिन से प्रतिभागियों को अलग-अलग दिव्य अनुभव प्राप्त हो रहे हैं, जिससे उनका मन, मस्तिष्क और आत्मा शांति व सकारात्मकता की ओर अग्रसर हो रही है।
पितरों का तर्पण भी होगा
शिविर के दौरान साधकों के आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ पितरों का तर्पण अनुष्ठान भी संपन्न कराया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को पारिवारिक व आध्यात्मिक दोनों स्तर पर लाभ प्राप्त होगा।
निशुल्क शिविर, जनकल्याण के लिए आयोजन
यह शिविर पूरी तरह निशुल्क आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति लाना और लोगों को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है।
संपर्क सूत्र –
शिविर में भाग लेने के इच्छुक साधक निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –
दिलीप चंद शर्मा – 7906561460
राजेश कुमार – 7988103924









