स्वच्छ और स्वस्थ नगर के लिए नागरिकों से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अपील
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर को नंबर-01 बनाने हेतु




मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्रवासियों से अपील करती है कि वे स्वच्छता, कर भुगतान एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में देश में प्रथम स्थान दिलाया जा सके।
नगर पालिका द्वारा जारी अपील में नागरिकों से निम्न बिंदुओं पर विशेष सहयोग करने का अनुरोध किया गया है—
1.नगर पालिका के भवन कर का समय पर भुगतान करें।
2.अपने आसपास, सार्वजनिक स्थलों एवं विशेष रूप से आस्था पथ को स्वच्छ रखें।
3.कचरे को केवल निर्दिष्ट कचरा पात्रों में ही डालें।
4.स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर को नंबर-01 बनाने में सहयोग करें।
5.अपने पालतू कुत्तों को आस्था पथ पर न टहलाएं (आस्था पथ पालतू कुत्तों हेतु वर्जित)।
6.गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग कर निकाय के कूड़ा वाहन में दें तथा गीले कूड़े से घर पर खाद (Home Composting) बनाएं।
7.गीले-सूखे एवं हानिकारक कचरे हेतु पृथक-पृथक डस्टबिनों का प्रयोग करें।
8.नगर क्षेत्र में खुले में मल-मूत्र न करें एवं नगर को ओडीएफ प्लस बनाने में सहयोग करें।
9.पॉलीथीन का प्रयोग, खुले में थूकना एवं कूड़ा फैलाना प्रतिबंधित है। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।
10.निर्माणाधीन भवनों का मलबा सड़क पर न फैलाएं।
नगर पालिका परिषद का कहना है कि स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
(अंकिता जोशी)
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद, मुनिकीरेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल
(नीलम बिजल्वाण)
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद, मुनिकीरेती-ढालवाल, टिहरी गढ़वाल









