उत्तराखंडऋषिकेश

एसडीआरएफ की सतर्क सर्चिंग के बाद गंगा से बरामद हुआ लापता छात्र का शव

भागीरथी घाट पर 9 मई को डूबा था अल्मोड़ा निवासी 20 वर्षीय छात्र

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): एस.डी.आर.एफ. की लगातार सर्चिंग और गहन खोजबीन के बाद गंगा नदी में डूबे छात्र को बरामद कर लिया गया। छात्र बीते 9 मई से लापता था, जिसकी तलाश में एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीमें लगातार अभियान चला रही थीं।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भागीरथी घाट पर 9 मई 2026 को 20 वर्षीय छात्र हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर उपाध्याय, निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम और जिला पुलिस मौके पर पहुंची तथा तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

तेज बहाव और गहराई के बीच चला सघन रेस्क्यू अभियान

घटना के बाद एसडीआरएफ टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। नदी के तेज बहाव, अधिक गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से विभिन्न चिन्हित स्थानों पर गहन तलाश की।

लगातार तीन दिनों तक चले अभियान के बाद आज 12 मई 2026 को एसडीआरएफ टीम ने भागीरथी घाट क्षेत्र से छात्र को बरामद कर लिया। इसके बाद टीम ने छात्र को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Back to top button