ऋषिकेश: नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून / ऋषिकेश, 5 जुलाई 2025 : जनपद को नशे से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चंद्रभागा पुल क्षेत्र से एक युवक को 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस टीम ने चंद्रभागा पुल के नीचे पार्किंग क्षेत्र के अंतिम छोर, नदी किनारे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन सिंह पंवार पुत्र श्री सोबन सिंह पंवार, निवासी वार्ड नं-09, ढालवाला, मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र – 31 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बरामदगी का विवरण:
कुल स्मैक – 14 ग्राम
अनुमानित कीमत – ₹4,20,000
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, जिसमें अन्य जिलों व बाहरी राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल
कांस्टेबल भानु प्रकाश (120)
कांस्टेबल अंगेश्वर (1375)
कांस्टेबल चन्दन चन्द (171)
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।









