उत्तराखंडटिहरी गढ़वालतपोवानरक्तदान

तपोवन में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार हुआ रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्तदान से मानवता की सेवा

 

 

तपोवन/टिहरी गढ़वाल – सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पंचायत तपोवन में मंगलवार को एक प्रेरणादायी और ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह शिविर आयुष्मान हॉस्पिटल तपोवन में “माँ गंगा ब्लड टीम” द्वारा लगाया गया।

20 यूनिट रक्तदान, पहली बार आयोजित हुआ शिविर

शिविर में लगभग 20 यूनिट रक्तदान कर युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने समाज सेवा का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत तपोवन क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षा राणा, सिद्धार्थ राणा, तथा नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही विकासखंड नरेंद्रनगर की ज्येष्ठ प्रमुख गीता दवांण, मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर, मंडल महामंत्री  जयंत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कुंदन, मंडल कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, मंडल मंत्री किशन रावत, सभासद पति  मकान सिंह भंडारी, सभासद पति नरेंद्र सिंह बिष्ट, सभासद नरेंद्र सिंह कैंतुरा, लेखराज भंडारी और कविता कंडवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया रक्तदान का हौसला

रक्तदान शिविर की विशेषता यह रही कि

  • मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर ने स्वयं रक्तदान किया।
  • नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट एवं ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गीता दवांण ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा में भागीदारी निभाई।
  • निर्विरोध प्रधान बडीर के विशाल राणा ने भी रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

सेवा पखवाड़ा में उल्लेखनीय पहल

मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज की भलाई और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल जीवन बचाए जा सकते हैं बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।

प्रेरणादायी पहल

पूरी टीम ने मिलकर इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाया। यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए न केवल प्रेरणादायी साबित हुआ बल्कि आने वाले समय में समाजसेवा की दिशा में नए संकल्प भी जगाएगा।

Related Articles

Back to top button