पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में विकास कार्यों की हुई घोषणाएं


कुंडिया (टिहरी गढ़वाल) – राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडिया लोयल (दोगी) में विद्यालय प्रबंधक प्रमोद चमोली के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जेस्ट प्रमुख गीता दवान ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य उर्मिला राणा, ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लोयल कुमारी लखपति, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटर राकेश कुलियाल एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह पुंडीर मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने दोहराई विकास की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम में शामिल सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने एक सुर में कुंडिया गांव के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामसभा लोयल की जनता ने भी उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हुई विकास कार्यों की घोषणाएं
समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा निम्नलिखित कार्यों की घोषणा की गई—
- कुंडिया गांव के लिए पृथक वाटर टैंक का शीघ्र निर्माण।
- गांव में सीसी मार्ग का निर्माण कार्य।
- विद्यालय का पुश्ता निर्माण शीघ्र शुरू करने की घोषणा।
- क्षेत्र पंचायत निधि से विद्यालय में सीढ़ियों की रेलिंग का कार्य।
- जेस्ट प्रमुख द्वारा बच्चों के लिए खाने हेतु टीन शेड निर्माण।
- क्षेत्र पंचायत निधि से खेलने के लिए झूले एवं बैंच उपलब्ध कराना।
जिला पंचायत निधि से विद्यालय परिसर में टायल पत्थर बिछाने का कार्य।
आभार प्रकट
विद्यालय परिवार की ओर से सभी माननीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह पुंडीर ने भी मंच से सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं घोषणाओं के लिए धन्यवाद दिया।









