मुनिकीरेती में रामलीला का भव्य मंचन, लंका दहन व सेतु निर्माण ने बांधा समां
कराटे चैंपियन ऋषभ रतूड़ी को माँ गंगा रामलीला समिति ने किया सम्मानित

मुनिकीरेती-ढालवाला (दिलीप शर्मा) : माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के दशम दिवस पर भगवान श्रीराम की लीला का भव्य मंचन किया गया। समिति के कलाकारों ने लंका दहन, श्रीरामेश्वर पूजा, सेतु निर्माण एवं रावण-अंगद संवाद जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का सजीव मंचन कर दर्शकों को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ किया गया। इस दौरान मंच के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र चित्रण का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया और समाज को सकारात्मक संदेश प्रेषित किया गया। समिति ने प्रभु श्रीराम से आयोजन के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना भी की।
कराटे चैंपियन का सम्मान
इस अवसर पर क्षेत्र के होनहार युवा ऋषभ रतूड़ी को भी सम्मानित किया गया। ऋषभ ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। समिति ने उनका स्वागत कर गौरवान्वित महसूस किया।
समिति पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री संदीप परमार, देवेंद्र दत्त जोशी, अनिल बडोनी, डॉ. मनीष भट्ट, प्रदीप सकलानी, अर्पित रावत, जितेंद्र उनियाल एवं मनोज मलासी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माँ गंगा रामलीला समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के मंगलमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना प्रभु श्रीराम से की।