उत्तराखंडऋषिकेश

रायवाला–मोहकमपुर फ्लाईओवर निर्माण पर शीघ्र निरीक्षण की मांग

रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

ऋषिकेश, 8 दिसम्बर (दिलीप शर्मा): बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आज रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम प्रधान ने रायवाला से मोहकमपुर तक प्रस्तावित सात फ्लाईओवरों के निर्माण संबंधी ज्ञापन विधायक को सौंपा।

स्थानीय आवागमन में बाधा न आने की अपील

भेंट वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान सागर गिरी ने कहा कि रायवाला, प्रतीतनगर, खांड गाँव और गौहरीमाफी सहित आसपास के क्षेत्रों में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते स्थानीय निवासियों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए निर्माण स्थल का समय–समय पर निरीक्षण आवश्यक है।

विधायक का आश्वासन

इस पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण कराने और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुविधा और जनहित को प्राथमिकता में रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button