उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेतीसम्मानित

होमगार्ड जवानों ने निभाई ड्यूटी का फर्ज, रामलीला समिति ने किया सम्मानित

लगातार 10 दिनों तक निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से की सेवा

मुनिकीरेती-ढालवाला(दिलीप शर्मा) : मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला, 14 बीघा बंधा पुल के पास आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो होमगार्ड जवानों — एचजी 1109 प्रकाश आर्य और एचजी अशोक कुमार — को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

दोनों जवानों ने लगातार 10 दिनों तक रात्रि ड्यूटी में पूरी निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया। उनके समर्पण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य को देखते हुए रामलीला समिति ने दोनों को मंच पर शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समिति सदस्यों ने कहा कि प्रकाश आर्य और अशोक कुमार जैसे कर्मठ जवान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो बिना थके अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं और आयोजनों को सुरक्षित व सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button